10 Best Places to Visit in February in Maharashtra 2025

Best Places to Visit in February in Maharashtra
Best Places to Visit in February in Maharashtra

ठंड के दिन आ गए हैं और हर किसी का मन करता है कि इन दिनों में कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। क्योंकि इन दिनों चारों ओर वातावरण बहुत सुंदर और ठंडा होता है, जो घूमने के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप भी फरवरी महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको महाराष्ट्र में जरूर घूमना चाहिए। महाराष्ट्र में नवंबर से फरवरी तक बहुत ठंडी रहती है।

यहां आप महाबलेश्वर, गणपतिपुले, कोल्हापुर, पुणे, नासिक जैसे विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। इन जगह को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र के 10 पर्यटन स्थलों के बारे में बताने वाले हैं जो फरवरी महीने में घूमने के लिए अच्छे हैं।


1. Mahabaleshwar

Best Places to Visit in February in Maharashtra
Best Places to Visit in February in Maharashtra

महाबलेश्वर सतारा के पास एक बहुत प्रसिद्ध और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह शहर समुद्र तल से लगभग 1372 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी ठंडी हवाएं, हरियाली और सुंदर नज़ारे आपको आकर्षित करते हैं। फरवरी के महीने में यहां वेन्ना झील पर बोटिंग का मजा ही अलग होता है। इसके अलावा सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए विल्सन पॉइंट एक बेहतरीन जगह है। साथ ही, प्रतापगढ़ किले पर जाकर महाराष्ट्र के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। आप यहाँ महाबलेश्वर के स्ट्रॉबेरी महोत्सव में  हिस्सा ले सकते है।

  • प्रमुख आकर्षण: विल्सन प्वाइंट, केट्स प्वाइंट, एलफिंस्टन प्वाइंट, आर्थर सीट, बुलबुल झील, विल्सन बांध, प्रतापगढ़ किला और महाबलेश्वर मंदिर
  • 2 लोगों के लिए बजट: 6,000-8,000 रुपये
  • घूमने के लिए सही समय: फरवरी।

2. Pune

Best Places to Visit in February in Maharashtra
Best Places to Visit in February in Maharashtra

पुणे महाराष्ट्र का एक महत्वपूर्ण शहर है। फरवरी के महीने में पुणे शहर का मौसम बहुत अच्छा और ठंडा होता है, जो घूमने के लिए यह बहुत अच्छा है। यहाँ के शनिवारवाड़ा में आप महाराष्ट्र के प्राचीन और ऐतिहासिक किस्सों के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते है। पहाड़ी नाम की पहाड़ी से शहर का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है। आगा खान पैलेस और सारस बाग भी आपके के लिए खास जगह हैं। इसके अलावा आप यहाँ मिसल पाव और बाकरवड़ी जैसे स्वादिष्ठ खाने का स्वाद ले सकते है। 

  • प्रमुख आकर्षण: शनिवार वाडा, आगा खान पैलेस, पुणे विश्वविद्यालय, फुलगांव, बंड गार्डन, पार्वती हिल, राजा दिनकर केलकर संग्रहालय और पुणे जिला संग्रहालय
  • 2 लोगों के लिए बजट: 5,000-7,000 रुपये

3. Lonavla-Khandala

Best Places to Visit in February in Maharashtra
Best Places to Visit in February in Maharashtra

लोनावला और खंडाला दोनों ही प्राकृतिक सुंदरता से भरे हुए हिल स्टेशन हैं। यहां की हरियाली, बड़े बड़े पहाड़ और झरने देखने के लिए यात्री फरवरी के महीने में आते हैं। यहाँ की कार्ला की प्राचीन बुद्ध गुफाएं और भजे गुफाएं बहुत सुन्दर हैं। इसके अलावा पावना झील के पास कैम्पिंग करने का मौका मिलता। लोहगढ़ किले के ऊपर जाने के लिए आपको ट्रैकिंग करनी होती है। मिट्टी के केक और लोनावला के पहिये भी यहां प्रसिद्ध हैं।

  • प्रमुख आकर्षण: बुशी बांध, टाइगर पॉइंट, लोनावला झील, खंडाला घाट, भोर घाट और कार्ला झील
  • 2 लोगों के लिए बजट: 4,000-6,000 रुपये

4. Sambhaji Nagar (Aurangabad)

Best Places to Visit in February in Maharashtra
Best Places to Visit in February in Maharashtra

औरंगाबाद ऐतिहासिक किस्सों से भरा एक खूबसूरत शहर है। फरवरी के महीने में यहां का मौसम सबसे अच्छा और खुमने लायक होता है। यहाँ की अजंठा और एलोरा की गुफाएँ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक हैं। इन गुफाओं में प्राचीन मूर्तियाँ और सुन्दर नक्षीकाम देखने को मिलता हैं। औरंगजेब द्वारा बनवाए गए स्मारक “बीबी का मकबरा” ताज महल की प्रतिकृति है। औरंगाबाद का दौलताबाद किला और पनचक्की ये यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। 

  • प्रमुख आकर्षण: अजंता गुफाएं, एलोरा गुफाएं, दौलताबाद किला, ग्रिशनेश्वर मंदिर, बीबी का मकबरा और पनचक्की
  • 2 लोगों के लिए बजट: 8,000-10,000 रुपये

5. Nashik

Best Places to Visit in February in Maharashtra
Best Places to Visit in February in Maharashtra

महाराष्ट्र में स्थित नासिक एक धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता से भरा स्थल है। यहाँ हर साल हजारों पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आते है। नसिक से थोड़ी दूर त्र्यंबकेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और फरवरी में भक्तों की यहाँ सबसे ज्यादा भीड़ होती है, क्यूंकि फरवरी में महाशिवरात्रि का आयोजन किया जाता है। आप यहाँ की गोदावरी नदी के तट पर  पवित्र स्थान कर सकते । इसके अलावा ५० किलोमीटर दूर सप्तश्रृंगी देवी का मंदिर भी बहुत सुन्दर है।  यहां के वाइन यार्ड भी बहुत बड़ा पर्यटन स्थल है, जिसे सुला वाइंस कहा जाता है।

  • प्रमुख आकर्षण: त्र्यंबकेश्वर मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, कालाराम मंदिर, पांडवलेनी, सुला विनयचंद्र संग्रहालय
  • 2 लोगों के लिए बजट: 6,000-8,000 रुपये

6. Kolhapur

Best Places to Visit in February in Maharashtra
Best Places to Visit in February in Maharashtra

महालक्ष्मी देवी मंदिर के लिए प्रसिद्ध कोल्हापुर एक धार्मिक शहर है। फरवरी के महीने यहाँ हजारो पर्यटक घूमने के लिए जाते है। क्युकी इस महीने यहाँ का मौसम ठंडा और बहुत खूबसूरत हो जाता है। यहाँ के पन्हाला किले पर जाकर आप महाराष्ट्र के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। अगर आपको शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता का एहसास लेना है तो, आप रंकला झील के क्षेत्र शांत समय बिता सकते है। इसके अलावा जोतिबा पहाड़ी से प्राकृतिक सुंदरता का खूबसूरत दृश्य देख सकते है। 

  • प्रमुख आकर्षण: महालक्ष्मी मंदिर, पन्हाला किला, विशालगढ़ किला, राधानगरी बांध, कोल्हापुर संग्रहालय और शाहू संग्रहालय
  • 2 लोगों के लिए बजट: 7,000-9,000 रुपये

7. Alibag

Best Places to Visit in February in Maharashtra
Best Places to Visit in February in Maharashtra

अलीबाग अपने खूबसूरत और बड़े बड़े समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। यहां काशिद बीच और अलीबाग किला शांति और सुन्दर जग़ह हैं। इसके अलावा नंदगांव बीच पर शाम के समय सूर्यास्त का सुन्दर दृश्य देख सकते है। यहाँ के बड़े बड़े नारियल के पेड़ों की छाँव में घूमने का आनंद ही कुछ और है। 

  • प्रमुख आकर्षण: अलीबाग बीच, वर्सोली बीच, नागांव बीच, काशिद बीच, मुरुद-जंजीरा किला और खोकरी बीच हैं।
  • 2 लोगों के लिए बजट: 5,000-7,000 रुपये

8. Ganpatipule

Best Places to Visit in February in Maharashtra
Best Places to Visit in February in Maharashtra

रत्नागिरी जिले में गणपतिपुले अपने मंदिर और समुद्र तट के लिए प्रसिद्ध है। यहां का गणपति मंदिर समुद्र तट पर स्थित होने के कारण भक्तों यहाँ बहुत अच्छा लगता है।  फरवरी महीने में यहां का मौसम बहुत सुन्दर होने के कारण पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। आप यहाँ स्विमिंग, बोटिंग और स्काइंग जैसी राईड्स का आनंद ले सकते हैऔर समुद्र तट पर विश्राम कर सकते हैं। 

  • प्रमुख आकर्षण: गणपतिपुले मंदिर, गणपतिपुले बीच, मालवन बीच, तारकरली बीच और सिंधुदुर्ग किला
  • 2 लोगों के लिए बजट: 6,000-8,000 रुपये

9. Tadoba Andhari Tiger Reserve

Best Places to Visit in February in Maharashtra
Best Places to Visit in February in Maharashtra

ताडोबा महाराष्ट्र का सबसे पुराना बाघ अभयारण्य है। चंद्रपुर जिले में स्थित यह स्थान वन्यजीव प्रेमियों के लिए सबसे अच्छा स्थान माना जाता है। आप यहां बाघ, भालू, हिरण, ऊंट, भेड़िया जैसे जानवरों को देख सकते है। ठण्ड का मौसम सफारी के लिए अच्छा होता है, खास कर दिसंबर से फरवरी तक।  प्राणियों के अलावा आप यहाँ अलग अलग प्रजातियों के पक्षी भी देख सकते है। 

  • प्रमुख आकर्षण: टाइगर सफारी, अंधारी नदी और जंगल कैम्पिंग, कोलसा और मोहरली गेट के बीच सफारी रूट, बर्ड वॉचिंग के लिए ताडोबा झील।
  • 2 लोगों के लिए बजट: 10,000-12,000 रुपये

10. Malshej Ghat

Best Places to Visit in February in Maharashtra
Best Places to Visit in February in Maharashtra

मालशेज घाट हरियाली से भरी सुंदरता और ट्रैकिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां के ऊंचे पहाड़ों, सुंदर घाटियों और झरनों को देखने के लिए फरवरी का महीना सबसे अच्छा है। यहां के हरिश्चंद्रगढ़ किले में आपको ट्रैकिंग करने का मौका मिलता है। आप यहाँ पक्षियों की अलग अलग प्रजातियाँ देख सकते हैं, जिनमें राजहंस का आगमन एक विशेष आकर्षण है। जो नवम्बर से फरवरी के महीनों में हो जाता है। 

  • प्रमुख आकर्षण: बड़े झरने और सुंदर घाटरास, हरिश्चंद्रगढ़ और कोंकणकाडा, राजहंस के लिए प्रसिद्ध पक्षी अवलोकन, ट्रैकिंग के लिए सर्वोत्तम स्थान।
  • 2 लोगों के लिए बजट: 7,000-9,000 रुपये

10 Best Places to Visit in February in India for Couples: Click Here

Leave a Comment