10 Best Places to Visit in February in India for Couples  

भारत में कपल्स के लिए फरवरी एक बेहतरीन महीना है, क्योंकि इस महीने में मौसम सुहावना और बहुत ठंडा होता है और सभी पर्यटन स्थलों पर भीड़ कम होती है। अक्टूबर से फरवरी इन चार महीनों सभी पर्यटन स्थलों का वातावरण ठंडा होता है, जो कपल्स को घूमने के लिए पसंद आता है। भारत में एक से बढ़कर एक जग़ह है, जहां फरवरी के महीने घूमने जा सकते है। जैसे की, कन्या कुमारी, कुर्ग, राजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र। इस आर्टिकल में हम आपको भारत की 10 बेहतरीन जगह बताने वाले है जो फरवरी में कपल्स के घूमने के लिए परफेक्ट हैं। ये सभी ऐसे पर्यटन स्थल है जहां आप कमसे कम खर्चो में घूम सकते है। 


1. Udaipur, Rajasthan

Best Places to Visit in February in India for Couples  
Best Places to Visit in February in India for Couples  

उदयपुर को ‘लेक सिटी’ के नाम से जाना जाता है। फरवरी में यहां का मौसम बहुत सुन्दर और देखने लायक होता है, जिससे यह घूमने का अच्छा समय है। पिछोला झील के किनारे सूर्यास्त देखना बेहद रोमांटिक होता है। इसके साथ ही सिटी पैलेस, जग मंदिर और सज्जनगढ़ के खूबसूरत नज़ारे देखकर कपल्स को मज़ा आ जाता है।उदयपुर में नाव की सवारी का आनंद लें और झील के बीच में जग मंदिर में कुछ खास पल बिता सकते है। उदयपुर की पिछोला झील अपनी खूबसूरत प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है, जहां आप बोटिंग कर सकते हैं और सूर्योदय और सूर्यास्त देख सकते हैं।

  • प्रमुख पर्यटक स्थल: सिटी पैलेस, पिछोला झील, सज्जनगढ़, जग मंदिर
  • दो लोगों के लिए बजट: ₹10,000-₹15,000 (2 दिनों के लिए)

2. Manali, Himachal Pradesh

Best Places to Visit in February in India for Couples  
Best Places to Visit in February in India for Couples  

मनाली सिर्फ हिमाचल प्रदेश का नहीं तो पुरे भारत देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है। फरवरी में मनाली घूमने का असली मजा बर्फ से ढकी पहाड़ियां देखने का हैं। जोड़े सोलंग वैली और रोहतांग दर्रे में बर्फ के खेल खेल सकते है। मनाली की सोलंग घाटी अपनी खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और कई अन्य खेलों का आनंद ले सकते हैं। यहां के हिडिम्बा मंदिर और वशिष्ठ कुंड जैसे धार्मिक स्थान भी कुछ शांत समय बिताने के लिए एक बहुत अच्छी जग़ह हैं। इसके अलावा आप प्राचियन मॉल रोड पर भी खरीदारी कर सकते हैं। 

  • प्रमुख पर्यटक स्थल: सोलंग घाटी, रोहतांग दर्रा, हिडिम्बा मंदिर
  • दो लोगों के लिए बजट: ₹12,000-₹18,000 (3 दिनों के लिए)

3. Alleppey, Kerala

Best Places to Visit in February in India for Couples  
Best Places to Visit in February in India for Couples  

अलेप्पी केरल के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां आप अपने परिवार, दोस्त और जोड़ीदार के साथ घूमने जा सकते है। अलेप्पी को केरल की बैकवाटर राजधानी भी कहा जाता है। यहां के मुख्य आकर्षण का एक हिस्सा हाउसबोट में रहना है, जो हर कपल्स का सपना होता है। नारियल के पेड़ों से सजी हरियाली, शांत पानी और साफ आसमान फरवरी में बहुत रोमांटिक लगते हैं। प्राइवेट हाउसबोट में आप दिन और रात के समय रुक सकते हैं। अलेप्पी के सभी समुद्र तट अपनी खूबसूरत सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, जहां आप सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य देख सकते हैं।

  • प्रमुख पर्यटन स्थल: हाउसबोट बैकवाटर, अलाप्पुझा बीच, मरारी बीच
  • दो लोगों के लिए बजट: ₹8,000-₹14,000 (2 दिनों के लिए)

4. Agra, Uttar Pradesh

Best Places to Visit in February in India for Couples  
Best Places to Visit in February in India for Couples  

आगरा में प्रेम का प्रतिक “ताज महल” है, जो भारत के सात अजूबों में से एक है। यहाँ हर साल लाखों पर्यटक अपने दोस्त और परिवार के साथ घूमने के लिए जाते है। आगरा घूमने के लिए फरवरी सबसे अच्छा महीना माना जाता है, क्योंकि मौसम ठंडा और सुखद होता है। यहां ताज महल के साथ-साथ आगरा किला और फ़तेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक स्थान भी घूमने लायक हैं। सूर्यास्त के समय ताज महल को देखना कपल्स के लिए एक बहुत अच्छा और यादगार अनुभव होता है।

यहां के बाजारों में आप प्रसिद्ध आगरा पेठा खरीद सकते है। आगरा में स्थित फ़तेहपुर सीकरी अपने खूबसूरत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ आप मुग़ल सम्राट अकबर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • प्रमुख पर्यटक आकर्षण: ताज महल, आगरा किला, फ़तेहपुर सीकरी
  • दो लोगों के लिए बजट: ₹6,000-₹10,000 (1-2 दिनों के लिए)

5. Shillong, Meghalaya

Best Places to Visit in February in India for Couples  
Best Places to Visit in February in India for Couples  

मेघालय का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और हिल स्टेशन मतलब शिलांग। शिलांग को ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है। फरवरी में यहाँ खूबसूरत नज़ारे, सुहावना मौसम और शांतिपूर्ण वातावरण का अनुभव मिलता है। यहाँ आप हरी-भरी पहाड़ियाँ, शांत झरने और सूर्यास्त का सुन्दर दृश्य देख सकते है। इसके अलावा एलिफेंट फॉल्स, उमियाम झील और शिलांग पीक तक ट्रैकिंग करना आनंददायक है। शिलांग की पहाड़ियाँ अपनी खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं, जहाँ आप ट्रैकिंग, लंबी पैदल यात्रा का आनंद ले सकते हैं। साथ ही यहाँ की पोलक झील पर बोटिंग करते समय बड़े बड़े पहाड़ो का खूबसूरत दृश्य देखने का मजा ही अलग होता है। 

  • प्रमुख पर्यटक स्थल: एलिफेंट फॉल्स, उमियाम झील, शिलांग पीक
  • दो लोगों के लिए बजट: ₹12,000-₹16,000 (3 दिनों के लिए)

6. Gulmarg, Jammu and Kashmir

Best Places to Visit in February in India for Couples  
Best Places to Visit in February in India for Couples  

गुलमर्ग को बर्फ से ढका स्वर्ग कहा जाता है, जो जम्मू और कश्मीर में स्थित है। यहाँ हर साल बहुत पर्यटक अपने परिवार, साथीदार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए जाते है। फरवरी के महीने में गुलमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़ और स्कीइंग करना कपल्स के लिए एक यादगार अनुभव होता है। गोंडोला सवारी से प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है। आप यहां बर्फ में खेलने का मजा ले सकते हैं। साथ ही गुलमर्ग के छोटे कैफे और होटल में गर्म चाय और नाश्ते का आनंद लें उठा सकते है। अल्पाथर झील पर बोटिंग करते वक्त सूर्योदय और सूर्यास्त बहुत सुन्दर दृश्य देखने को मिलता है। 

  • प्रमुख पर्यटक आकर्षण: स्कीइंग रिसॉर्ट्स, गुलमर्ग गोंडोला, खलिनमर्ग
  • दो लोगों के लिए बजट: ₹15,000-₹20,000 (3 दिनों के लिए)

7. Jaipur, Rajasthan

Best Places to Visit in February in India for Couples  
Best Places to Visit in February in India for Couples  

‘गुलाबी शहर’ के नाम से मशहूर जयपुर अपने ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। फरवरी में यहाँ का मौसम बहुत सुहावना और घूमने के लिए अच्छा माना जाता है।  आप यहां के बगीचों में अपने जोड़ीदार साथ टहलते हुए रोमांटिक समय बिता सकते हैं। जयपुर का आमेर किला और सिटी पैलेस अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए बहुत प्रसिद्ध है, जहां आप शाही परिवार के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हवा महल अपनी नक्षीकाम के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ आप अलग अलग प्रकार की और डिज़ाइन की खिड़किया देख सकते हैं। यहाँ के जंतर मंतर में आप विभिन्न प्रकार के खगोलीय उपकरणों का आनंद ले सकते हैं।

  • प्रमुख पर्यटक आकर्षण: आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस
  • दो लोगों के लिए बजट: ₹8,000-₹12,000 (2 दिनों के लिए)

8. Goa

Best Places to Visit in February in India for Couples  
Best Places to Visit in February in India for Couples  

गोवा भारत में सबसे लोकप्रिय समुद्र तट स्थलों में से एक है। समुद्र किनारों पर सुहावना समय बिताने के लिए जनवरी और फरवरी का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इन महीनों में यहाँ का मौसम हल्का और बहुत सुन्दर होता है। गोवा वॉटर स्पोर्ट्स, कैसिनो और नाइटलाइफ़ के लिए लोकप्रिय है। गोवा में पालोलेम, बागा और कोलवा जैसे समुद्र तट अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। इन सभी समुद्र तट पर से सूर्यास्त का अद्भुद दृश्य देख सकते हैं। गोवा में सेंट फ्रांसिस चर्च, सेंट कैथरीन चर्च और फोर्ट अगुआड़ा जैसे ऐतिहासिक स्थल मौजूद है जो अपने वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं।

  • प्रमुख पर्यटन स्थल: बागा बीच, कैलंगुट बीच, अगुआड़ा किला
  • दो लोगों के लिए बजट: ₹12,000-₹18,000 (3 दिनों के लिए)

9. Coorg, Karnataka

Best Places to Visit in February in India for Couples  
Best Places to Visit in February in India for Couples  

कर्णाटक में स्थित कुर्ग एक बहुत सुन्दर और लोकप्रिय हिल स्टेशन है और कूर्ग को ‘दक्षिण का कश्मीर’ ऐसा भी कहा जाता है। फरवरी महीने में कुर्ग का ठंडा मौसम और प्राकृतिक सुंदरता कपल्स को बहुत पसंद आता है। ठंड के मौसम यहाँ का वातावरण इतना सुन्दर होता है की नवम्बर से फरवरी इन चार महीनों में पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ लगती है। कूर्ग के बड़े बड़े पहाड़ देखने लायक होते है, जहां आप ट्रैकिंग, हायकिंग, लंबी पैदल यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

यहाँ का एबे फॉल्स अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, जहां आप झरनों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा राजा सीट और तालाकावेरी नाम की एक जग़ह है जहां से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का सुन्दर  दृश्य देख सकते हैं। 

  • प्रमुख पर्यटक आकर्षण: कॉफी बागान, तलमल नदी, इरुप्पु झरने
  • दो लोगों के लिए बजट: ₹10,000-₹15,000 (2 दिनों के लिए)

10. Darjeeling, West Bengal

Best Places to Visit in February in India for Couples  
Best Places to Visit in February in India for Couples  

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का एक खूबसूरत शहर है जो अपने पहाड़ी इलाके के लिए जाना जाता है। दार्जिलिंग की यात्रा के लिए फरवरी सबसे अच्छा महीना है, क्योंकि इस दौरान यहाँ का मौसम सुहावना होता है। दार्जिलिंग चाय के बाग़, ठंडे मौसम और टॉय ट्रेनों के लिए प्रसिद्ध है। कंचनजंगा पर्वत के ऊपर से सूर्योदय का नजारा देखना एक अलग ही अनुभव है। आप यहां टाइगर हिल, बतासिया लूप और जापानी पीस पैगोडा की यात्रा कर सकते हैं।  दार्जिलिंग का टाइगर हिल अपनी खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, जहां आप सूर्योदय और सूर्यास्त देख सकते हैं।

  • प्रमुख पर्यटन स्थल: टाइगर हिल, टी एस्टेट, बतासिया लूप
  • दो लोगों के लिए बजट: ₹10,000-₹14,000 (2-3 दिनों के लिए)

10 Best Places to Visit in February in South India: Click Here

Leave a Comment