सर्दियों का मौसम भारत में घूमने का एक बहुत अच्छा समय होता है। यहाँ भारत देश के अलग-अलग हिस्से की ठंडी हवाओं और बर्फीले नजारों को देखने का मौका पर्यटकों को मिलता है। दिसंबर से फरवरी तक का समय घूमने के लिए बहुत अच्छा होता है। भारत के हर एक हिस्से में कुछ न कुछ खास देखने को मिलता है, जिसमे हिमाचल प्रदेश का मनाली हो या राजस्थान का जयपुर। ठंड के मौसम में घर, पेड़ और पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ जाती है, जिसे देखने के लिए पर्यटक बहुत दूर दूर भारत में आते है।
भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से पश्चिम तक सर्दियों में घूमने के लिए कई जगहें हैं, इसलिए इस लेख में हम आपको भारत में सर्दियों के मौसम घूमने के सबसे अच्छी जग़ह कौनसी है? इसके बारे में जानकारी देने वाले है।
1. Manali, Himachal Pradesh

मनाली, हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। मनाली घूमने का सही मजा सर्दियों के मौसम में आता है। दिसंबर से फरवरी के बीच यहाँ खूब बर्फबारी होती है, और ये पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर में ढक जाता है। मनाली में घूमने की शुरुआत आप माल रोड से कर सकते हैं, जो इस शहर का दिल कहा जा सकता है। यहाँ पर शॉपिंग से खाना खाने तक सभ कुछ मिलता है। सर्दियों में मनाली का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल सोलांग वैली है।
यहाँ पर्यटक स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और स्नोबोर्डिंग जैसी राईड्स का मजा ले सकते हैं। साथ ही सोलांग वैली का नज़ारा बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया का नजारा दिखाता है। इसके अलावा मनाली से लगभग 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रोहतांग भी बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थल है। सर्दियों में यहाँ का -6°C तक गिर जाता है। मनाली में घूमते समय यहाँ की हिडिंबा देवी मंदिर की यात्रा भी जरूर करनी चाहिए, क्यूंकि यह मंदिर मनाली के सबसे प्राचीन मंदिरो में से एक है।
2. Auli, Uttarakhand

औली उत्तराखंड का सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढका हुआ एक खूबसूरत स्थल है। औली को भारत का स्कीइंग राजधानी भी कहा जाता है। दिसंबर से मार्च के बीच यहाँ का तापमान -2 से 8°C तक गिर जाता है। इस दौरान औली के पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ जाती है, जो इसे स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए सबसे अच्छी होती है।
यहां पर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है, जिसमे दूर दूर के स्कीइंग के शौकीन हिस्सा लेते है। पर्यटक जोशीमठ से रोपवे की मदत से औली तक जा सकते हैं। यह रोपवे की यात्रा लगभग 4 किलोमीटर की है और इसमें बैठकर पर्यटक हिमालय के खूबसूरत दृश्य देखने को मिलते हैं। औली में पर्यटक नंदा देवी, त्रिशूल पर्वत और कामेट पर्वत जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते है।
3. Gulmarg, Jammu and Kashmir

गुलमर्ग भारत के जम्मू और कश्मीर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। गुलमर्ग को भारत का ‘स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है और सर्दियों में यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती। दिसंबर से मार्च के बीच गुलमर्ग का तापमान -4 से 11°C तक हो जाता है। यहाँ की खूबसूरत जगहों में हर साल लाखों पर्यटक बर्फवारी का आनंद लेने के लिए आते हैं।
सर्दियों के मौसम में गुलमर्ग पूरी तरह से बर्फ से ढक जाता है, जो स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी राईड्स के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा यहां की गुलमर्ग गोंडोला, जो एशिया की सबसे ऊँची रोपवे में से एक है, यह नजारा देखने लायक होता है। गुलमर्ग में पर्यटक खिला मर्ग, अवंतीपुर मंदिर और बाबा रेशी जैसे खूबसूरत जगहों पर घूम सकते है। यहाँ की बर्फीली पहाड़ों पर स्कीइंग का आनंद लेने के लिए पर्यटक बहुत दूर दूर से यहाँ आते है।
4. Jaipur, Rajasthan

जयपुर राजस्थान का सबसे खूबसूरत शहर है, जिसे “गुलाबी शहर” नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों के मौसम में गुलाबी नगरी जयपुर में घूमने का मजा ही अलग होता है। यहाँ की सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में आमेर किला, नाहरगढ़ किला, हवा महल, सिटी पैलेस, और जंतर मंतर जैसे स्थलों का नाम सबसे पहले लिया जाता है।
सर्दियों में यहां का तापमान 8 से 20°C तक रहता है, जो घूमने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, यहां हर साल जनवरी में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है, इसमें देश-विदेश से लेखक और कलाकार हिस्सा लेते है। यहाँ घूमने असली मज़ा नवम्बर से जनवरी के महीने में आता है। इस मौसम में यहाँ हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते है।
5. Coorg, Karnataka

दक्षिण भारत का खूबसूरत हिल स्टेशन “कुर्ग” सर्दियों में घूमने के लिए एक बहुत अच्छा पर्यटन स्थल है। इसे ‘भारत का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है। यहाँ के कॉफी बाग़, हरे-भरे जंगल, और बड़े बड़े झरने पुरे भारत में प्रसिद्ध है। कुर्ग का तापमान सर्दियों के मौसम में 10 से 20°C के बीच रहता है। इसलिए पर्यटक अब्बे फॉल्स, राजा की सीट, और मदीकेरी किला जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।
यहां के कॉफी बागानों में फ्रेश कॉफी की खुशबु लेना और फ्रेश कॉफी को पीना इसका मजा ही अलग आता है। कुर्ग का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता सर्दियों में घूमने के लिए बहुत अच्छा स्थल माना जाता है। यहाँ के कॉफी बागान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं और कॉफी को देश विदेश में भेजा जाता है। कुर्ग के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में राजा की सीट, मदीकेरी किला, वन्यजीव अभ्यारण्य जैसे स्थल है।
6. Shimla, Himachal Pradesh

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी और एक सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले हिल स्टेशन में से एक है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए पुरे भारत देश में प्रसिद्ध है। सर्दियों के मौसम में शिमला की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, जब यहाँ के सभी घर, पहाड़, पेड़ बर्फ से ढक जाते है और पूरा शहर एक सफेद कपास जैसा लगता है।
यहां का ठंडा मौसम, बर्फबारी, और शांति से भरा वातावरण इसे सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छा स्थल बनाता है। शिमला का तापमान सर्दियों में -2 से 8 °C तक रहता है। शिमला का सबसे लोकप्रिय स्थल मॉल रोड है, जो इस शहर का दिल कहा जाता है। सर्दियों में मॉल रोड पर बर्फ गिरी होती है तब इस रस्ते पर चलने का मज़ा ही अलग होता है। इस रोड पर कई दुकानें, कैफे और रेस्टोरेंट है, जहां शॉपिंग और खाना खाने का मजा ले सकते है। शिमला के हिडिंबा देवी मंदिर, कुफरी, जाखू मंदिर जैसे स्थल भी बहुत खूबसूरत है।
7. Tawang, Arunachal Pradesh

तवांग, अरुणाचल प्रदेश का एक शांत और प्राकृतिक सुंदरता से भरा शहर है। तवांग की ऊँचाई समुद्र तल से लगभग 10,000 फीट की है और इसका का वातावरण नवम्बर से फरवरी तक ठंडा और सुखद रहता है। इसका तापमान सर्दियों में -5 से 7°C तक गिर सकता है, जो इंजॉय करने के लिए बहुत अच्छा होता है। तवांग का “तवांग मठ” भारत के सबसे बड़े मठों में से एक है और इसकी स्थापना 17वीं शताब्दी में हुई थी।
मधुरी झील तवांग मठ से कुछ दूरी पर स्थित है और यह झील बर्फीले पहाड़ों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। पर्यटक यहाँ पर ट्रैकिंग और कैम्पिंग जैसे राईड्स का आनंद भी ले सकते हैं। नुरानांग झरना तवांग से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहाँ बर्फ से ढके पहाड़ों से गिरता हुआ पानी का नजारा देखने जैसा होता है। इसके अलावा यहाँ के तवांग वार मेमोरियल भी एक बहुत अच्छा स्थल। जिन भारतीय सैनिकोंने 1962 की युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी थी उनकी याद में बनाया है।
8. Mount Abu, Rajasthan

माउंट आबू, राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है और यह सर्दियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। माउंट आबू का तापमान सर्दियों में 12 से 22°C के बीच रहता है, इसलिए इस मौसम में यहाँ हजारों पर्यटक अपने जोड़ीदार या परिवार के साथ घूमने के लिए आते है। माउंट आबू अरावली पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित है। यहाँ सबसे बड़ा आकर्षण नक्की झील है जो यहाँ के बिलकुल बिच में स्थित है।
झील चारों ओर पहाड़ियों से घिरी हुई है और पर्यटक यहाँ बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। झील के पास में ही सूर्य मंदिर और दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर है, जो माउंट अबू के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। इसके अलावा यहाँ का दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर, आबू रोड और अरोली बोटैनिकल गार्डन भी बहुत बढ़िया स्थल है। गुरु शिखर अरावली पर्वत की सबसे ऊंची चोटी है। यहाँ से माउंट अबू का बहुत खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है।
9. Rann of Kutch, Gujarat

कच्छ का रण, गुजरात का एक अनोखा और सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्थल है। साथ ही कच्छ का रण सफेद रेगिस्तान और यहां आयोजित होने वाले रण उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। यह महाउत्सव हर साल दिसंबर से फरवरी के बीच आयोजित किया जाता है।
कच्छ का रण एक ऐसी जग़ह है, जहां पर्यटक रेत की सफेद चादर पर चलते हुए सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत दृश्य देख सकते है। रण उत्सव के समय में यहां तंबू कैम्पिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऊंट सवारी का आयोजन किया जाता है। सर्दियों में यहाँ का तापमान 10 से 25°C के बीच रहता है। यहाँ दिसंबर से फरवरी तक हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते है।
10. Dharamshala and Macleodganj

धर्मशाला और मैक्लॉडगंज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित दो जुड़वां हिल स्टेशन हैं। यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, तिब्बती संस्कृति, और ठंडी हवाओं के लिए जाना जाता है। सर्दियों के मौसम में यहाँ के पहाड़ और घर बर्फ की चादर में ढक जाते है। सर्दियों के मौसम में धर्मशाला और मैक्लॉडगंज का तापमान -1 से 10°C तक होता है। यहाँ के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में मैक्लॉडगंज में दलाई लामा मंदिर और त्सुगलाखांग कॉम्प्लेक्स का नाम लाया जाता है।
धर्मशाला में भागसूनाथ झरना और भागसूनाथ मंदिर है जो ठंडी हवाएं और बर्फीले नजरों के लिए जाने जाते है। इसके अलावा जीन पर्यटकों को ट्रेकिंग का शौक है उनको यहाँ के त्रिउंड ट्रेक पर एक बार जरूर जाना चाहिए।
12 Best Places to Visit in Kerala in December Read Now