दीवाली के शुभ त्यौहार पर परिवार के सभी सदस्य एकसाथ आकर अपना अच्छा समय बिताते है। जब सभी परिवार वाले एकसाथ आते है और बड़े लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते है, तो परिवार के सभी सदस्य बहुत खुश हो जाते है। दीवाली अक्सर नवंबर और दिसंबर के महीने में आती है, तो परिवार के साथ घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर का होता है। दिसंबर के महीने भारत के 40% जगह पर बर्फ गिरती है। जैसे की लेह-लद्दाख, तवांग, मनाली, औली, गुलमर्ग, शिमला, नैनीताल, नारकंडा और पहलगाम।
सभी यात्रियों को घूमने का मजा भी ठंड के मौसम में ही आता है। भारत के बर्फीली पहाड़, सफ़ेद समुद्र तट, प्राचीन किले और महल, मंदिर इस मौसम में बेहद खूबसूरत हो जाते है। इस लेख में हम आपको दिवाली के शुभ अवसर पर परिवार के साथ घूमने के लिए शांत और बहुत अच्छे पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने वाले है।
Less Crowded Places To Visit in Diwali
1. Varanasi, UP

वाराणसी उत्तर प्रदेश का एक प्राचीन और पवित्र स्थल है। वाराणसी को काशी और बनारस नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का सबसे पुराने और हिन्दू का एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। गंगा नदी के किनारे बैठा यह शहर शाम को होने वाली गंगा आरती के लिए प्रसिद्ध है। वाराणसी को “मोक्ष की नगरी” कहा जाता है। माना जाता है की, अगर आपसे कोई पाप हो गया है, या भूतकाल में आपसे कई सारे पाप हुए है तो आप गंगा नदी में स्नान करके भगवान काशी विश्वनाथ जी से माफ़ी मांगते है, तो आपके सारे पाप मिट जाते है। वाराणसी में भगवान काशी विश्वनाथ जी का मंदिर है, जो भगवान शिव जी को समर्पित है।
इसके अलावा नदी के किनारे दशाश्वमेध घाट और मणिकर्णिका घाट जैसे गंगा नदी के घाट भी धार्मिक स्थल है। इन घाटों पर हर रोज़ शाम को गंगा आरती की जाती है। हजारों दीपों और मंत्रों के साथ गंगा मैया की आरती की जाती है। वाराणसी से 10 किलोमीटर की स्थित सारनाथ स्थल भी खूबसूरत स्थल है। यह स्थल लगभग 528 ईसा पुराना है। इस स्थल पर भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। वाराणसी में हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेने यहां आते है। अगर आपको भी यह मौका मिले तो, जरूर जाना चाहिए।
2. Goa

गोवा समुद्र के किनारे बसा एक खूबसूरत राज्य है। गोवा में दिसंबर महीने में घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। क्यूंकि यहाँ पर क्रिसमस और नए साल साल का जश्न बहुत अच्छी तरह से मनाया जाता है। २५ दिसंबर को क्रिसमस के दिन यहाँ पर सभी पर्यटक पार्टियाँ, संगीत बजाना और डांस का मजा उठाते है। इस रात को गोवा की बेहद खूबसूरत रातों में से एक रात मानी जाती है।
क्रिसमस का जश्न समाप्त होने बाद यहाँ पर नए साल का जश्न शुरू होता है। इस समय भी यहाँ पर पार्टी, संगीत, डांस का इंतजाम किया जाता है। इस के साथ ही आप गोवा में आप कलंगुट बीच, अगुआड़ा किला, बागा बीच, डूना पाउला, साल्वादोर डो मोंडो चर्च, अंजुना बीच, डुडसागर वॉटरफॉल्स और गोवा साइंस सेंटर जैसे खूबसूरत स्थलों पर घूमने जा सकते हो। तो आप भी दिसंबर में बाहर घूमने का प्लान बना रहे हो तो, गोवा भी जा सकते हो।
3. Manali, Himachal Pradesh

मनाली हिमाचल प्रदेश का बहुत सुन्दर और प्रमुख हिल स्टेशन है। मनाली में आप सोलांग घाटी में स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और नग्गर कैसल शिमला का आनंद ले सकते हो। दिसंबर का महीना मनाली में आने वाले पर्यटकों के लिए एक बेतरीन समय होता है, क्यूंकि इस समय यहाँ बर्फ की बारिश होती है। सभी पहाड़ बर्फ से ढक जाते है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते है। इस महीने में यह हिल स्टेशन अपना एक अनोखा रूप धारण कर लेता है।
साथ यहाँ बर्फ से ढकी पहाड़ियों, हरे-भरे बाग़ और प्राकृतिक सौंदर्य देखने में जो मजा है, ओ और किसी में कहा! अगर आप मनाली में धार्मिक स्थलों पर जाना चाहते हो, तो आप हडिम्बा देवी मंदिर, वशिष्ठ कुंड, और मणिकर्ण साहिब जैसे धार्मिक स्थलों पर जा सकते हो। मनाली में अगर आपको शॉपिंग करनी हो या खाना खाना हो तो आप मनाली मॉल रोड पर जा सकते हो। मनाली में ओक्टोबर से दिसंबर तक बर्फ की बारिश शुरू रहती है और मौसम भी ठंडा हो जाता है, इसलिए इस महीने में यहाँ घूमने का बहुत मजा आता है।
4. Jaipur, Rajasthan

जयपुर जो राजस्थान की राजधानी और प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। जयपुर को “गुलाबी शहर” इस नाम से भी जाना जाता है। जयपुर में प्राचीन मंदिर, महल, किले और खूबसूरत संस्कृति के लिए पुरे देश भर में प्रसिद्ध है। यहाँ साल भर में बहुत सारे पर्यटक घूमने आते है, खास करके ठंडी के मौसम में मतलब दिसंबर में । जयपुर में आप आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल, और जंतर मंतर जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर जा सकते हो। ये सभी स्थल प्राचीन वास्तुकला के लिए जाने जाते है।
अगर आपको यहाँ पर खरीदारी करनी हो तो आपके के लिए स्थानीय बाजार जैसे बापू बाजार और जौहरी बाजार उपलब्ध है। जहा पर आप कपड़े, गहने, चित्र/पेंटिंग्स और बाकि सामान खीरीद सकते हो। जहा का हर त्योहार भी बड़ी धूमधाम से जाता है। अगर आप दिसंबर के महीने में यहाँ घूमने जाते हो, तो आपको क्रिसमस और नए साल के जश्न में शामिल होने का मौका मिलता है। आपको यहाँ का स्वादिष्ठ भोजन भी खाने को मिलता है, जैसे की दाल बाटी चूरमा, घेवर, और कचौरी।
5. Udaipur, Rajasthan

उदयपुर राजस्थान का एक रोमांटिक और खूबसूरत शहर है। यह शहर अरावली के घने पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। इस स्थापना 1559 में महाराणा उदय सिंह द्वितीय ने की थी। उदयपुर सबसे पहले मेवाड़ साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। यह शहर झील, महल और प्राचीन संस्कृति के लिए प्रसिद्ध ही। यहाँ पर बड़े बड़े शाही निवास है, जो प्राचीन काल से बने हुए है। सिटी पैलेस, 11 महलों, प्रांगणों और उद्यानों देखने के लिए यहाँ हर साल हजारों पर्यटक यहाँ आते है। इसके अलावा सहेलियों की बाड़ी, जग मंदिर, बागोर की हवेली भी देखने के लिए अच्छे स्थल है।
पिछोला झील और फतेह सागर झील यहाँ की सबसे खूबसूरत झीलों में शामिल है। पिछोला झील के पास में ही लेक पैलेस लग्जरी होटल और सिटी पैलेस घूमने के लिए बेहद अच्छे स्थल है। उदयपुर के बाजारों में आप कपड़े, गहने और बाकि सामान खरीदी कर सकते हो। उदयपुर में आपको राजस्थानी खाने का स्वाद मिलता है। इसमें दाल बाटी चूरमा, कचौरी, और गट्टे की सब्जी जैसे कई पदार्थ शामिल है।
6. Valparai, Tamilnadu

तमिलनाडु राज्य में स्थित “वलपराई” एक बहुत शांत और सुन्दर हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन चाय और कॉफी के बागों के लिए पुरे देश में प्रसिद्ध है। यहाँ चाय और कॉफी पुरे भारत देश के साथ बाकि बड़े बड़े देशों में भी भेजी जाती है। वलपराई में निरार और शोलायार नाम के दो बड़े बड़े डैम है। यह डैम चारों ओर से प्राकृतिक हरियाली और जंगलों से घिरे हुए है।
वलपराई से इन डैम की दुरी लगभग 15 से 20 किलोमीटर की है। यहाँ के अनामलाई टाइगर रिज़र्व में हाथी, बाघ, लोमड़ी, हिरण, जंगली कुत्ते जैसे खतरनाक जंगली जानवर देखने को मिलते है। वलपराई में धार्मिक स्थल मतलब बालाजी मंदिर है। जहां भगवान बालाजी की आराधना की जाती है।
7. Tawang, Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश का तवांग हिल स्टेशन समुद्र तल लगभग 10,000 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थल पर सबसे ज्यादा बौद्ध संस्कृति देखने को मिलती है। यहाँ पर चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़ियां है। यहाँ का तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का सबसे बड़ा मठ है। जिसे देखने के लिए पर्यटक बहुत दूर दूर से यहाँ आते है। इस मठ को तवांग शहर के लोग “गेलुग्पा मठ” इस नाम से जानते है।
मठ में आज के समय में 400 से भी ज्यादा साधु और संत रहते है। मठ के अंदर भगवान बुद्ध की एक बहुत बड़ी मूर्ति की स्थापना की गई है। तवांग शहर के जाते समय रास्ते पर सेला दर्गा लगता है जो 13,700 फिट की ऊंचाई पर है। यहाँ जाने के लिए ट्रैकिंग करके जाना होता है। तवांग में इन पर्यटन स्थलों के जैसे ही नुरानांग झरना, शोंगा-त्सेर झील, तवांग युद्ध स्मारक, गोरिचेन पीक जैसे और भी सुन्दर स्थल है।
8. Kutch, Gujarat

कच्छ का रण, गुजरात का बहुत बड़ा सफ़ेद रेगिस्तान है। यह दुनिया के सबसे बड़े नमक के रेगिस्तानों में से एक है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफल लगभग 7500 वर्ग किमी है। हर पर साल सर्दियों के मौसम में रण उत्सव आयोजित किया जाता है, जो कच्छ का सबसे बड़ा त्योहार है। रण उत्सव के समय यहाँ लोक नृत्य, ऊँट की सवारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया जाता है।
कच्छ के रण के पास में ही धोलावीरा और काला डूंगर ऐतिहासिक स्थल है। काला डूंगर पर से आप सफ़ेद रण का बेहद खूबसूरत दृश्य दीखता है। अगर आपको पुराने और प्राचीन जगह घूमने का शौक है, तो आपको धोलावीरा और सिंधु घाटी को एकबार देखने जरूर जाना चाहिए। इस क्षेत्र में आपको ज्यादा तर कच्छी लोग ही देखने को मिलते है। दिसंबर के महीने में यहाँ का मौसम बेहद ठंडा और खूबसूरत हो जाता है।
9. Coorg, Karnataka

कुर्ग कर्णाटक का जानामाना हिल स्टेशन है। कुर्ग को “कोडगु” नाम से भी जाना जाता है। कुर्ग अपनी हरी भरी घाटियों, कॉफी के बागों के लिए प्रसिद्ध है। इसे “भारत का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है। क्यूंकि यहाँ पर आपको स्कॉटलैंड जैसे ही पहाड़ और ठंड का मौसम रहता है। अगर आपको ट्रैकिंग का शौक है, तो आपको यहाँ पर एक बार जरूर जाना चाहिए। इसके साथ ही यहाँ पर आपको चारों और हरियाली और घने हरे जंगल देखने मिलते है।
दिसंबर के महीने में यहाँ ठंड के कारन घूमने का एक अलग ही मजा आता है। यहाँ दूर दूर तक कॉफी और मसाले के बाग़ देखने मिलते है। कुर्ग में कुछ बड़े बड़े झील भी है, जिसे देखकर आपका मन खुश हो जायेगा। इन झीलों में एबी फॉल्स, इरुपु फॉल्स, मल्लाली फॉल्स जैसे झरने शामिल है। कुर्ग में राजा सीट नाम की एक जगह है, जहा से आप सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देख सकते हो। इसके साथ ही यहाँ के ओमकारेश्वर मंदिर, मदिकेरी किला, राजा सीट जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। कुर्ग में आप हनीमून मानाने भी जा सकते हो। क्यूंकि यहाँ का मौसम दिसंबर में बेहद रोमांटिक बन जाता है।
10. Shillong, Meghalaya

पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख हिल स्टेशन का मतलब “शिलांग” मेघालय की राजधानी होने वाले इस शहर को पूर्व का स्कॉटलैंड” कहा जाता है। यह हर साल हजारों पर्यटक छुट्टी मानाने आते है। शिलांग का शांत वातावरण, ठंडी हवा और हरे भरे बागों के लिए प्रसिद्ध है। जिन लोगों को शांति और सुकून का अनुभव प्राप्त करना है, उन्ह्र शिलांग जरूर आना चाहिए। उमीम झील शिलांग की प्रमुख झीलों में से एक झील है। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बारा पानी के नाम से जाना जाता है।
एलिफेंट फॉल्स से गिरने वाला पानी और यहाँ की हरियाली के कारन यहाँ दूर दूर से पर्यटक आते है। यहाँ का शिलांग पिक मेघालय राजधानी का सबसे ऊँचा पर्वत है। इस पर्वत से समुद्र टल से ऊंचाई लगभग 6,434 फीट है। इस पर्वत पर से शिलांग शहर का बेहद खूबसूरत नजारा देख सकते हो। शिलांग के ऐतिहासिक और प्राचीन स्थलों में डॉन बॉस्को म्यूजियम और लेडी हैदर पार्क है। दिसंबर के महीने में ठंडी होने के कारन शिलांग का वातावरण बहुत खूबसूरत हो जाता है।
11. Mahabaleshwar, Maharashtra

महाराष्ट्र का सबसे सुन्दर और पर्यटकों द्वारा पसंद किये जाने वाला पर्यटन स्थल मतलब महाबलेश्वर। यह स्थल शांत वातावरण, हरियाली से भरे पहाड़ और बड़े बड़े झरनों के लिए पुरे देश में प्रसिद्ध है। महाबलेश्वर का वातावरण साल के 12 ही महीने में बहुत अच्छा होता है, लेकिन यहाँ घूमने के सबसे अच्छा समय जून से जनवरी तक का होता है।
यहाँ से छत्रपती शिवाजी महाराज के काल का “प्रतापगढ़ किला” बहुत पास में ही है। इस किले के ऊपर के महाबलेश्वर का और बाकि खूबसूरत जगहों का बहुत सुन्दर दृश्य देखने का मौका मिलता है। प्रतापगढ़ के अलावा यहाँ वीना झील, एलिफेंटा पॉइंट, आर्थर सीट पॉइंट, लिंगमाला तालाब, महाबलेश्वर मंदिर, टाइगर स्प्रिंग जैसे पर्यटन स्थलों पर घूमने का मजा ही अलग आता है।
12. Kasol, Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के ब्यास नदी के किनारे बसा कसोल एक सुन्दर और बहुत छोटासा गांव है। यह गांव ट्रेकिंग के लिए पुरे हिमाचल में प्रसिद्ध है। यह शांत और हरियाली से भरा पर्यटन स्थल है। इस गांव को “मिनी इजरायल” भी कहा जाता है, क्यूंकि यहाँ इजरायल देश की संस्कृति देखने को मिलती है। जैसे की, इजरायल का खाना, इजरायल की पारंपरिक वस्तु और बहुत कुछ। इस गांव के पास में ही खीरगंगा ट्रेक, मलाणा और तोश जैसे बहुत अच्छे अच्छे पर्यटन स्थल भी है, जहा घूमने का मौका मिलता है।
14 Best Places to Visit in Munnar In 2 Days Click Here